सोनभद्र, सितम्बर 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता के बारे में अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यालय के समक्ष नारेबाजी भी की। वहीं सुरक्षा के भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह और नगर पालिका परिषद सोनभद्र अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि इस कृत्य के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने माता का सम्मान करने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को आईना दिखाया। कहा कि राहुल गांधी अगर माता बहनों का सम्मान नहीं कर सकते तो उन्हें शर्म से डूब मरना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं जितना घृण...