मैनपुरी, नवम्बर 24 -- भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी को गोली मारने की धमकी दी गई है। भोगांव कोतवाली में आरोपी की पत्नी की काउंसलिंग उन्होंने की थी। धमकी देने वाले ने उन्हें फोन किया और गाली गलौज कर पत्नी को गायब करने का आरोप लगाया। धमकी से परेशान जिलाध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी पत्नी सर्वेश तिवारी ने भोगांव पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उन्हें भोगांव थाने में काउंसलर बनाया गया है। बतौर काउंसलर वह महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए थाने आती हैं और शिकायतों का निस्तारण कराने में पुलिस की मदद करती हैं। 31 अक्तूबर को नगला चुन्नी (जमौरा) थाना भोगांव निवासी आदेश यादव की पत्नी को पुलिस पकड़कर लायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.