पूर्णिया, मई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पूर्णिया की जिलाध्यक्ष सरिता राय व पूर्व वार्ड पार्षद पवन राय के पुत्र शैलेश रॉय डिंपू (उम्र 26 वर्ष) का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने शोक प्रकट किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार के लोग इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर उन्हें दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक प्रकट करने वालों में भाजपा उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता, ज्ञानेंदु शेखर, अर्चना साह, क्रान्ति देवी, रेणु झा, राजेश मेहता, अंगद मंडल, राजेश रंजन, भाजपा के महामंत्री अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, संजीव सिंह, जिला मंत्री झूंटु उरांव, राजीव कुमार पांडे, चंद्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, प्रीति झा, संजय मिर्धा, न...