सहारनपुर, मई 4 -- सहारनपुर सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का नेशनल दून हाईवे पर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी अशोक कटारिया, अश्वनी त्यागी और राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह भी उनके साथ थे। पूर्व विधायक जगपाल सिंह के आवास पर भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। जैसे ही सुनील बंसल के पहुंचने की सूचना मिली, सभी लोग हाईवे पर पहुंच गए और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद काफिला पूर्व विधायक जगपाल सिंह के आवास पहुंचा, जहां स्वागत समारोह आयोजित किया। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती प्रदान करने और समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.