चंदौली, मई 1 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए की मजबूती से भाजपा घबड़ाई हुई है। दलितों और पिछड़ों का अपमान कर रही है। देश और प्रदेश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। वह बुधवार को रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अलीनगर स्थित एक कार्यकर्ता के घर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर जाति जनगणना के साथ-साथ विकास के कार्य कराए जाएंगे। आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस पीडीए के महापुरुषों का अपमान किया है। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जब इस देश के अशिक्षति लोगों और महिलाओं के लिए विद्यालय खोला तो ऐसे सामंतवादी और प्रबुद्ध लोगों ने शिक्षा को अधर्म बताया। इन्होंने इनके पिता को बरगलाकर दोनों को घर से निकलवाने के बावजूद भी विद्यालय में शिक्षा से वंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.