मथुरा, नवम्बर 20 -- भाजपा महानगर के तत्वावधान में बुधवार को एसआईआर-2025 अभियान के तहत मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर विकास बाजार स्थित जुबली पार्क भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कटारिया ने एसआईआर-2025 को संगठन को नए आयाम देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता वर्ग है, इसकी सक्रियता से ही मंडल और बूथ स्तर पर संगठन निरंतर सुदृढ़ होता है। कटारिया ने कहा कि आने वाले समय में हर बूथ पर मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हरि शंकर राजू यादव ने कहा कि एसआईआर-2025 अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.