मेरठ, फरवरी 18 -- भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज की आधिकारिक फेसबुक आईडी को साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया। उन्होंने तुरंत रेलवे रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज रेलवे रोड निवासी हैं। उनकी आधिकारिक फेसबुक आईडी को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। आरोपी ने कुछ लोगों को मैसेज किए हैं। पार्टी के कुछ साथियों ने सुरेश जैन को सूचना दी जिसके बाद जानकारी हुई। सुरेश जैन ऋतुराज रेलवे रोड थाने पहुंचे और तहरीर दी। बताया उनकी फेसबुक आईडी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क के लिए उपयोग की जाती है। किसी असामाजिक तत्व द्वारा इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। साइबर सेल को सूचना दी गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.