रांची, मार्च 24 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष और मणिपुर के हालात को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2025 में आरएसएस का शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा, जिसे पहले आनंदमई वर्ष के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में तीन दिनों तक चली विचार-विमर्श बैठक में यह बात सामने आई कि यह वर्ष आरएसएस के विस्तार का होगा, न कि किसी उत्सव का। उन्होंने मणिपुर और परिसीमन पर भाजपा को अपनी राय साफ करने की मांग उठाई है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने मणिपुर की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा दोनों का यह मानना है कि मणिपुर में 20 महीने से हिंसा जारी है और इसे सुधारने में कई साल लगेंगे। जब सरकार से इस बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.