रांची, सितम्बर 21 -- तमाड़, प्रतिनिधि, सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल तमाड़ द्वारा रविवार को दिउड़ी मंदिर परिसर में गरीब वृद्ध और नि:शक्तों के बीच बैशाखी, स्टिक, धोती-साड़ी का वितरण किया गया। बैशाखी और स्टील स्टिक वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरुण जैन के सौजन्य से प्राप्त हुआ। वहीं धोती-साड़ी पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा के सौजन्य से बांटी गई। ज्ञात हो कि 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक भाजपा संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान तमाड़ भाजपा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी के नेतृत्व में आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। मौके पर महावीर सोनी, रांची जिला प्रभारी विनोद सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, सुरेन्द्र साहू, मदन सिंह मुंडा, तुलसी मुंडा, शिबू दा और तापस सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।...