लातेहार, सितम्बर 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बूथ स्तरीय बैठक शुक्रवार को स्थानीय जिला परिषद डाक बंगला भवन में संपन्न हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की। बैठक में नगर प्रतापपुर के रहने वाले दो व्यक्ति विनोद राम एव प्रभात कुमार शाह ने भाजपा में घर वापसी किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लेते हुए कार्य की अधिकता को देखते हुए एवं पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रिक्त पड़े भाजपा मंडल कमेटी के विभिन्न पदों के लिए लोगों का चयन करने के लिए महुआडांड़ मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल को अधिकृत किया गया। जिसपर मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि वे शीघ्र ही सभी से राय मशविरा कर मंडल कमेटी की घोषणा करेंगे। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बन...