नैनीताल, फरवरी 13 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट और रामगढ़ ब्लॉक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के दो पदों पर चुनाव के लिए गुरुवार को पर्यवेक्षक कमलेंद्र सेमवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान दोनों मंडलों के लिए दावेदारी करने को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। गरमपानी मंडल के लिए छह और बेतालघाट मंडल के लिए सात लोगों ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी पेश की। दोनों मंडलों के बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्रों के संयोजकों ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। इस दौरान रमेश सुयाल, गौरव पांडेय, जया जोशी, सोबन सिंह, नीरज बिष्ट, यशपाल आर्य, प्रताप बोहरा, तारा भंडारी, रोहित तिवारी, निर्मला जीना, भुवन आर्य, कन्नू गोस्वामी, मनीष तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.