रुडकी, सितम्बर 14 -- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि धमकी देने वाला युवक एक विधायक का समर्थक है। मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लंढौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने एक विधायक के खिलाफ हुए मुकदमे को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट किया था। इसके बाद उसे एक युवक ने फोन किया। आरोप है कि युवक ने खुद को विधायक का समर्थक बताते हुए धमकी दी है। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे का आरोप है कि कुछ समय पहले उसने विधायक पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को एक शिकायत भेजी थी। चौकी प्रभारी नवीन चौहान का कहना है कि मंडल अध्यक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर में लिखे सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.