गिरडीह, दिसम्बर 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया हुई। मंडल अध्यक्ष पद को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को दिन भर गहमा-गहमी का माहौल रहा। 39 मंडल के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रकिया कराई गई। मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर हरिचक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आवश्यक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा व गिरिडीह जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे l मंडल अध्यक्ष को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आहूत बैठक में दोपहर 12 बजे से ही कार्यकर्ताओं का जुटान हो गया था। इसी समय जिला चुनाव अधिकारी शशि भूषण भगत भी पहुंच गए थे। बतौर पर्यवेक्षक अनंत ओझा शाम लगभग 4 बजे पहुंचे। इसके बाद कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.