काशीपुर, फरवरी 15 -- जसपुर, संवाददाता। भाजपा के तीनों मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए रविवार को रायशुमारी की जाएगी। रायशुमारी के लिए दो पर्यवेक्षक आ रहे हैं। सबसे पहले महुआडाबरा मंडल अध्यक्ष के लिए नादेही चीनी मिल में रायशुमारी होगी। अध्यक्षों के लिए बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी अपनी राय देंगे। जसपुर में तीन मंडल महुआडाबरा, मेघावाला-भरतपुर और जसपुर नगर मंडल हैं। जसपुर के राजकुमार सिंह, महुआडाबरा के गौतम गिरी, मेघावाला भरतपुर के राजकुमार गुंबर अध्यक्ष हैं। इन मंडलों के नये अध्यक्षों का चयन होना है। बताया गया है कि इस बार 35 से लेकर 45 वर्ष तक के लोग भाजपा के मंडल अध्यक्ष बन सकेंगे। इनका चयन 25 फरवरी तक होना है। नगराध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मंडल अध्यक्ष बनने के लिए सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। साथ ही वह पार्टी के किसी जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.