भागलपुर, जुलाई 18 -- भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार की गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने बताया कि युवा मोर्चा का दायित्व आशीष पाण्डेय, महिला मोर्चा की प्रभारी सुनीता गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी नंदकिशोर हरि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रभारी रवि कुमार को दिया गया है। किसान मोर्चा के प्रभारी चंदन पाण्डेय, ओबीसी मोर्चा के प्रभारी ओमप्रकाश मंडल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी डॉ. मोहिबुल्ला बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...