मेरठ, मई 18 -- रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी। मेरठ महानगर, जिले से लेकर पश्चिम क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। 19 मई से 31 मई के बीच जिला और महानगर स्तर पर कार्यक्रम होंगे। बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष अभियान को लेकर मेरठ महानगर प्रभारी, एमएलसी व प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा आगामी दिनों में माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन, कार्य और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। यह अभियान ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, यह समाज में नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का माध्यम बनेगा। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश मंत्री ने बताया इस त्रिशताब्दी अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.