पटना, मार्च 10 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि हिंदुओं का महत्वपूर्ण पर्व होली आ रहा है और मुसलमानों का पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। मगर भाजपा के लोग बिहार में माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक मुसलमानों को होली के दिन घर से नहीं निकलने की धमकी दे रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मामले को गंभीरता से लें और माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ सख्ती से पेश आएं। सरकार असामाजिक तत्व पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा विधायक के बहकावे में नहीं आएंगे। सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाएंगे। इनका काम ही लड़वाना है। इस साल अक्टूबर-नवम्बर में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है, इसलिए बिहार का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.