गौरीगंज, मई 15 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की दोपहर मुसाफिरखाना के रामरायपुर गांव में सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के आवास पर उनके बेटे और बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब भारतीय जमीन कब्जा पार्टी बन गई है। समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर जनता की सेवा में लगी है, जबकि भाजपा जमीन पर केवल कब्जा करने और साजिशें रचने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का असली चरित्र चूक, फूट और लूट है। जो नेता पाला बदल रहे हैं, उन्हें जनता अब पहचान चुकी है। अब वे चाहे जहाँ जाएं पहले जहाँ पहुंचे थे वे अब वहां नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा दलितों, पिछड़ों, पीड़ितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.