पटना, फरवरी 12 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रवक्ता नीरज कुमार ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं कोतवाली पुलिस इसकी जांच में साइबर थाने की भी मदद ले रही है। ताकि आरोपितों की पहचान अविलंब हो सके और कार्रवाई की जा सके। कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि नीरज कुमार का आरोप है कि उनके एक्स हैंडल से पप्पू यादव की गिरफ्तारी के संबंध में मैसेज पोस्ट किया गया। इसके बाद कॉमेंट बॉक्स में कुछ लोगों द्वारा गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.