सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाईक के पक्ष में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि नगर विकास, पारदर्शिता और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है। प्रेसवार्ता के दौरान अशोक बड़ाईक ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र आम जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, पेयजल समस्या के समाधान, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने तथा युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि रामविलास बड़ाईक एक अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा समर्थित प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.