पिथौरागढ़, अक्टूबर 9 -- पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा की प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा का भव्य स्वागत हुआ। नगर के धमौड़ में बुधवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने फूलों की माला पहनाकर दीपिका का स्वागत किया। बाद में ढोल-नगाड़े, छलिया दल के साथ शहर में बाइक रैली निकाली गई। प्रदेश मंत्री दीपिका ने कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे से उन्हें दायित्व सौंपा है, वह उस भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। कहा कि संगठन की मजबूती के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.