चम्पावत, सितम्बर 21 -- टनकपुर। भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा और जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के टनकपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को प्रदेश संगठन में दायित्व मिलने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सरकार की विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, शिवराज सिंह कठायत, जिला जिला महामंत्री पूरन मेहरा, हंसा जोशी, शशांक गोयल, रीता कलखुड़िया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन, अशोक पाल, हरीश भट्ट, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.