जमशेदपुर, जनवरी 20 -- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा, नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है। उनका अध्यक्ष बनाना मजबूत नेतृत्व, सामूहिक संकल्प तथा स्पष्ट दृश्टिकोण को बढ़ावा देगा।नितिन नबीन के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता तथा संगठन के बीच में समन्वय को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।उनके नेतृत्व में विकसित भारत का जो सपना साकार होगा। अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में पार्टी नया आयाम स्थापित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.