रामगढ़, अक्टूबर 6 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष-सह राज्य सभा सांसद व प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू का आगमन 7 अक्टूबर को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मन्दिर में सुबह 8 बजे होगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे होटल शिवम इन सभागार में सम्मान समारोह रखा गया है। इस दौरान नागरिक अभिंनदन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.