पूर्णिया, फरवरी 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उप महापौर पल्लवी गुप्ता एवं समाजसेवी अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से उनके पूज्य माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु उनके दरभंगा आवास पर मुलाकात की। इस दुःखद घड़ी में उप महापौर ने माता के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव संतान के मार्गदर्शन का आधार बनता है। माताजी का सादा जीवन, उच्च विचार और परिवार के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उप महापौर ने कहा कि इस कठिन समय में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.