पूर्णिया, जनवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आगामी 13 जनवरी को पूर्णिया के कलाभवन में आयोजित एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय है। जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजीव सिंह एवं संजय पोद्दार ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। संगठन के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं। यह कार्यक्रम पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.