गया, जनवरी 27 -- बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मंगलवार की शाम विष्णुपद मंदिर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में श्री विष्णुचरण और माता लक्ष्मी की आराधना कर मंगल कामना की। गयापाल की ओर से उन्हें अंग वस्त्र और विष्णु चरण चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गयापाल व भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता छोटू बारिक, सदस्य मणि लाल बारिक, नीतीश विठ्ठल, बबन बारिक, रतन गायब, अमर नाथ धाकड़ी, शशांक मिश्रा, रूपेश वर्मा व कमल बारिक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...