जमशेदपुर, जनवरी 23 -- जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार दोपहर तक जमशेदपुर पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला शहर आगमन होगा। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। बताया जाता है कि, संगठनात्मक मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...