बेगुसराय, जनवरी 11 -- बीहट। भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में सिमरिया गोलंबर से लेकर जीरोमाइल दिनकर गोलबंर तक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जीरोमाइल गोलंबर स्थित दिनकर की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने माल्यार्पण भी किया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विकास कुमार, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बीएमएस नेता सुनील कुमार, बीहट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष यशस्वी आनंद, गुड्डृ शांडिल्य, अशोक कुमार सिंह, विकास कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...