अमरोहा, जनवरी 19 -- मंडी धनौरा। संस्कार भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष स्थानीय निवासी डॉ. यतींद्र कटारिया ने बताया कि उनकी नवीन पुस्तक प्रेरणा के प्रतिमान का विमोचन रविवार को संसद भवन परिसर में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब समेत विश्व हिन्दी परिषद के अध्यक्ष डॉ. यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद ने किया। अतिथियों ने काव्य कृति की सराहना भी की। बताया कि इस दौरान आरपी सिंह, पवन राजे निंबालकर, अरुण कुमार सागर, द्वारिका नाथ मिश्रा, विपिन कुमार, दामोदर खड़से, श्रीधर कोने, दयानंद बयार, सुधा वर्मा, बीना राज्य लक्ष्मी, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.