कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। भाजपा उत्तर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि कानपुर- उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से एमएलसी अरुण पाठक आगामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश से कुल 8 प्रस्तावक चयनित किए गए हैं। जिनमें कानपुर की ओर से अरुण पाठक को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस दायित्व के लिए अरुण पाठक को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...