रांची, अक्टूबर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सरदार @150 यूनिटी मार्च को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकता के शिल्पी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के अवसर पर सरदार @ 150 यूनिटी मार्च, एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह एक राष्ट्रव्यापी जन अभियान है, जो सरदार पटेल की अमर विरासत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्म निर्भर भारत के मिशन से जोड़ते हुए जनभागीदारी के साथ राष्ट्रीय अभियान बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज प्रधानमंत्री न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.