मुजफ्फरपुर, मई 28 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड के बैंगरा काली मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भाजपा पूर्वी मंडल के नवगठित मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। इस दौरान कार्य समिति के पदाधिकारी, मंच मोर्चा एवं कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की गई। साथ ही बंदरा पूर्वी के नये मंडल कार्य समिति में अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष, शंभू कुमार झा, विनय कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, वंदना देवी, चुनचुन महतो व राजेश कुमार पाठक को उपाध्यक्ष तथा श्याम किशोर कुशवाहा एवं विपराज दास मंडल को महामंत्री के अलावा कुल 61 सदस्यों की सूची को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूढी गंडक नदी के रतवारा ढोली घाट पर उच्च स्तरीय सड़क पुल का निर्माण कार्य विधानसभा चुनाव 25 से पहले शुरू करने एवं गायघाट विधानसभा सभा मे...