रांची, जून 22 -- पिपरवार, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी पिपरवार मंडल के द्वारा बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में 2047 तक विकसित भारत बनाने को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। यह संकल्प सभा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस संकल्प सभा में सभी भाजपा कार्यकर्ता को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलायी गई। इस संकल्प सभा में भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, टननु सिंह, रवीन्द्र कुमार सिंह, राघवेन्द्र कुमार, माधुरी देवी, धनराज भोक्ता, सुखी गंझू, अनिल कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, जगदीश सिंह भोक्ता, राजेंद्र चंद्रवंशी, गोलू केशरी समेत पिपरवार मंडल के सभी शक्ति केन्द्र के लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...