रांची, जून 24 -- पिपरवार, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के द्धारा 24 जून को टंडवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन टंडवा प्रखंड मुख्यालय पर किया गया। इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में पिपरवार मंडल अध्यक्ष के अलावा धनराज भोक्ता, सुखी गंझू, अरुण कुमार सिंह, टननु सिंह, राजेंद्र चंद्रवंशी, अनिल कुमार पांडेय समेत अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...