सहारनपुर, अगस्त 19 -- महानगर के वार्ड 52 से भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने रविवार देर रात आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने ईंट से अपने माथे पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। खून बहने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल पार्षद के माथे पर आठ से दस टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मनोज प्रजापति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आत्महत्या की जानकारी साझा की। क्षेत्र के ही एक भाजपा नेता पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना रविवार रात करीब सवा 10 बजे मंगलनगर की है। पार्षद अपने वार्ड में ही में भ्रमण कर रहे थे। उनका सामना आरोपी के साथ हुआ। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनको जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर भाजपा पार्षद ईंट से लगातार अपने माथे पर प्रहार कर आत्महत्या की कोशिश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.