मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा पश्चिमी जिला के मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा पश्चिमी जिला के अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने की है। इसमें विशाल गुप्ता को पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, याचना कुमारी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, राकेश कुमार साहेब को युवा मोर्चा अध्यक्ष, रितेश कुशवाहा को किसान मोर्चा अध्यक्ष व सैयद रहमानी को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को जिला कार्यालय पश्चिमी मधुबन जगदीश के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर नव नियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने इन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.