मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा पश्चिमी जिला के 32 मंडलों व 1551 बूथों पर रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली गांव-गांव घूमकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। कार्यक्रम में पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, स्थापना दिवस प्रभारी तेजनारायण शर्मा, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार, रितेश कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा आदि थे। भाजपा कांटी नगर मंडल में अजय कुमार श्रीवास्तव व पूर्वी मंडल में कौशल दुबे की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर महामंत्री सम्राट कुमार, नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, कुमारी ममता, पूनम ...