नई दिल्ली।, अगस्त 24 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बार-बार टाला जा रहा है। इसके अलावा कई 6 से अधिक राज्यों में भगवा पार्टी को नया अध्यक्ष मिलना है। उनमें उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य भी शामिल हैं। सूत्रों के हवाले से खबर छनकर आ रही है कि कई प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगा दी है। हालांकि अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने इनमें से कुछ राज्यों के लिए फैसला भी कर लिया है, लेकिन इनकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले ही की जाएगी। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक जैसे प्रमुख राज्य भी शामिल हैं। भाजपा के संगठन चुनावों में अधिकांश राज्यों में अध्यक्ष का निर्वाचन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.