हाजीपुर, अगस्त 12 -- महनार,संवाद सूत्र। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को महनार में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह राठौड़, दिलीप कुमार सिंह, कल्याणी देवी, नगर अध्यक्ष विक्रम जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा महनार मिडिल स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाते रहे। पूरा नगर देशभक्ति और एकता के रंग में सराबोर हो गया। भाजपा नेता जय सिंह राठौड़ ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसे केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.