बरेली, अक्टूबर 6 -- भाजपा ने रविवार को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें सभी व्यापारियों को जीएसटी छूट की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि 2017 के बाद से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सबसे बड़ा बदलाव हुआ है। इस त्योहारी सीज़न में 'जीएसटी बचत उत्सव मनाना चाहिए। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि जीएसटी दरें कम होने से हर उपभोक्ता ज्यादा पैसे बचाएगा और व्यापारियों को भी आसानी होगी। विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सीमेंट और इस्पात जैसी निर्माण सामग्रियों पर कम जीएसटी से लागत घटेगी। कार्यक्रम में देवेंद्र जोशी, शोभित सक्सेना, अमरजीत सिंह बक्शी, अश्वनी ओबेरॉय ने विधायक संजीव अग्रवाल का स्वागत किया। इस दौरान सीए विशाल अरोरा, सुरेंद्र रस्तोगी, राजेश जसोरिया, मनोज खटवानी, मुकेश सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.