बेगुसराय, मई 5 -- वीरपुर, निज संवाददाता। भाजपा की वीरपुर मंडल इकाई ने कार्यकारिणी कमेटी का गठन कर लिया है। सोमवार को मंडल अध्यक्ष वीरसेन बिक्रम ने पार्टी प्रतिनिधियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा की सहमति से प्रखंड कार्यसमिति और पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। 60 सदस्यीय कमेटी में 6 उपाध्यक्ष,2 महामंत्री,6 मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसमें सभी प्रमुख जातियों का प्रतिनिधित्व दिया गया है। मुकेश कुमार,नवीन कुमार,नीलू देवी,ललन कुमार,अनिल अकेला और राम प्रवेश चौरसिया उपाध्यक्ष चुने गए हैं। राकेश कुमार और कुंदन जोशवा को महामंत्री पद दिया गया है। हीरा मालाकार,कला देवी,शिवा देवी,पप्पू चौरसिया,पवन मालाकार व अमरदीप सहनी को मंत्री पद मिला है। विजय पासवान कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सभी 8 पं...