पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा को देखते हुए अपनी तैयारी शुरु कर दी है। इसके निमित्त विधान सभा प्रभारी और संयोजक की नियुक्ति की गई है। इसमें अमौर विधान सभा राजेश मेहता, बायसी जयदेव पोद्दार, कसबा ज्ञानबिन्दु शेखर, बनमनखी विजय राय, पूर्णिया अवधेश साह, धमदाहा से किशोर जायसवाल, रूपौली अंगद मंडल विधान सभा के प्रभारी बनाए गए हैं। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह ने दी। इसके अलावे अमौर से विधान सभा संयोजक झलकेश्वर गुप्ता, बायसी से सदानन्द मंडल, कसबा से पारसनाथ साह, पूर्णिया से संजय मिश्रा, धमदाहा से कुमार राघवेन्द्र उर्फ बनी सिंह और रूपौली से अखिलेश महतो संयोजक बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...