लखीमपुरखीरी, मई 24 -- लखीमपुर, संवाददाता। महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रि जन्म शताब्दी अभियान के तहत भाजपा ने शहर के सेठघाट पर कार्यक्रम आयोजित किया। यहां रंगोली सजाई गई। इसके अलावा भाजपा जिला कार्यालय पर अहिल्याबाई के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी की शुरुआत जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने फीता काट कर की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्या बाई का जीवन समाज उत्थान से जुड़ा रहा। इसके साथ ही मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाकर शिवालयों का निर्माण कराया। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला संयोजक सन्तोष कुमारी, रामजी दीक्षित, कुलभूषण सिंह, आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, अभिषेक सिंह सोमू आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के सेठ घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.