पटना, अक्टूबर 15 -- भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार की शाम जारी की। इस सूची में 12 नाम हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्र को बक्सर से चुनाव मैदान में पार्टी ने उतारा है। वहीं, बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, छपरा के विधायक डॉ. सीएन गुप्ता और गोपालगंज की विधायक कुसुम देवी बेटिकट हो गई हैं। भाजपा ने अब तक 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अब 18 और विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। राजद के विधायक केदार नाथ सिंह बनियापुर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, गोपालगंज की विधायक कुसुम देवी का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह सुभाष सिंह को पार्टी ने उतारा है। अगिआंव (अजा) में 2020 में जदयू चुनाव लड़ा था, जहां इस बार भाजपा ने महेश पासवान को उ...