चमोली, मई 17 -- गैरसैंण भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में शनिवार को खेल मैदान गेट से प्राचीन हनुमान मंदिर गेट तक एक किमी तक तिरंगा रैली निकाली। मेहलचौंरी में इस दौरान रैली में मौजूद लोग हाथों पर तिरंगा लहराते हुये भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय तथा आतंकी देश पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने खंसर तिराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये पहलगाम आतंकी हमले तथा उसके बाद पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा वहा मौजदू आतंकी अड्डों को नष्ट करने की सफल कार्यवाही की सराहना करते हुये पाकिस्तान को इन घिनोनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी देते हुये कहा कि जो नए भारत से पंगा लेगा हमारी सेना उस देश का नामों निशान मिटा देगी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, व्यापार संघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.