घाटशिला, नवम्बर 5 -- घाटशिला, संवाददाता। केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया अवसर दिया है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाते, पीएम आवास, मातृ वंदना जैसी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं का जीवन बदला है। देश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद निरंतर मिलता रहा है, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए ईमानदारी से काम किया है। जनता का यह आशीर्वाद घाटशिला विस चुनाव में भी एनडीए प्रत्याशी युवा नेता बाबूलाल सोरेन को मिलेगा। वह मंगलवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह एवं धालभूमगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को विस्तार से बताया। महिलाओं का हक मार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.