मुरादाबाद, अगस्त 13 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर भाजपा की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। महानगर के सभी दस मंडलों में महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम के सैनिकों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई। साथ ही फूल मालाएं अर्पित कर नमन भी किया। प्रत्येक वर्ष को स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह के आयोजन की कड़ी में इस बार भी भाजपा ने आयोजन किया। महानगर के सभी दस मंडलों में मंडल के पदाधिकारी रहे। कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी, मंडलों के कार्यक्रम संयोजक,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता गिरीश वर्मा, पूर्व बाल संरक्षक आयोग अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी केके मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, महामंत...