देहरादून, फरवरी 24 -- भाजपा ने महानगर देहरादून में किसान, महिला, युवा, अल्पसंख्यक, अनूसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा टीम का गठन कर पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सभी मोर्चों में कुल मिलाकर कार्यसमिति सदस्यों समेत 196 से अधिक पदाधिकारी हैं। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर युवा एवं अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि किसी किस्म की राजनैतिक खेमाबंदी की संभावनाओं को दूर कर दिया जाए। पदाधिकारी इसके साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। किसान मोर्चा में चार जिला उपाध्यक्षों में जितेन्द्र रावत, श्याम सुंदर चौहान, तेजपाल सैनी, हिमेश भटनागर, दो जिला महामंत्री में आशीष राजवंशी, राकेश रावत, चार जिला मंत्री में उदित मौर्य, नीरज शर्मा, अंशुल घई, राकेश कुकरेत...