जमशेदपुर, जनवरी 3 -- जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से महान विभूति मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को मनाई गई। इस दौरान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के की अध्यक्षता में उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर बास्के ने कहा कि आदिवासी समाज को एक मजबूत राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आवाज देने वाले महान नेता थे जयपाल सिंह मुंडा। उन्होंने संविधान निर्माण में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। 1928 ओलंपिक विजेता हॉकी टीम के कप्तान रहे मुंडा के महान व्यक्तित्व के प्रति हर देशवासी का सिर श्रद्धा से स्वत: झुक जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.